रायपुर : श्रमिक कार्ड बनाने के लिए अब भटकने की जरुरत नही…जोन 2 में श्रमिक कम्प्यूटर कक्ष का किया शुभारंभ

Date:

रायपुर। श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसलिये निगम जोन २ में श्रमिको के लिए कम्प्यूटर कार्यालय का शुभारंभ राज्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल द्वारा किया गया। जोन २ अध्यक्ष व पार्षद बंटी होरा ने बतया श्रमिको को श्रम विभाग की जानकारी व कार्ड श्रमिक कार्ड बनाने के लिए अब भटकने की जरुरत नही है, सीधा जोन कार्यालय में आकर बना सकते है। होरा ने बताया गुरुवार को आठ लोगों ने आवेदन दिया था, जिसके कार्ड तुरंत बनाया गया।
राज्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मज़दूर साथियों के लिए नगर निगम क्षेत्र में निशुल्क पंजीयन सेंटर का शुभारंभ ,जिसकी शुरुवात निगम जोन २ से किया गया, इससे श्रमिकों को समय पर श्रम कार्ड बनाने के साथ सभी योजनाओं से श्रमवीरों को अधिकाधिक संख्या में लाभांवित होगें। कार्यक्रम में जोन कमिश्रर विनय मिश्रा कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआई सदस्य सुरेश चन्नावार ,सुंदर जोगी , पार्षद अनवर हुसैन, राधेश्याम विभार, सुनील भुवाल, श्रीनिवास, अरुण जंघेल, विनोद देवांगन उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related