RAIPUR NEWS: IAS-IPS वाले कॉलोनी में लाखों की चोरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: Theft Worth Lakhs in IAS-IPS Colony!

RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर की हाई प्रोफाइल ला विस्टा कॉलोनी में देर रात चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए आलमारी में रखे सोने के जेवर तथा नगदी लेकर फरार हो गए।

इस कॉलोनी में कई वरिष्ठ अधिकारी और IAS -IPS अफसर निवास करते हैं।

न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह चोरी अमर पाल के घर में हुई जहां सुने घर के भीतर प्रवेश करने के बाद चोरों ने पूरे मकान को खंगाला और कमरे में रखी आलमारी का लॉक तोड़ दिया।

सुबह जब घटना की जानकारी परिवार और आसपास के लोगों को हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों में कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आया।

ऐसे इलाके में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related