RAIPUR NEWS : पुस्तक वितरण कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, शिक्षा विभाग ने संकुल समन्वयक को किया निलंबित

Date:

RAIPUR NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुस्तक वितरण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर राकेश कुमार पांडेय ने संकुल समन्वयक मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सहायक संचालक उषा किरण खलखो और सुरेखा थानथराट ने निर्देशानुसार संकुल केंद्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पुस्तक वितरण में चार दिन की देरी की गई और आठ विद्यालयों में अब तक काम शुरू नहीं हुआ था। संकुल समन्वयक मनबोध नंद (मूल पद: शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पौसरा, विकासखंड बसना) इस लापरवाही पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

RAIPUR NEWS : इसके अलावा, 25 जून को आयोजित ऑनलाइन बैठक में भी वह अनुपस्थित रहे। जबकि किताबों की डिलीवरी 21 जून को हो चुकी थी, इसके बावजूद वितरण 25 जून को किया गया। स्कैनिंग कार्य में भी भारी लापरवाही और विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी को प्रशासन ने गंभीर कदाचार एवं अनुशासनहीनता माना है। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए मनबोध नंद को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मगरलोड, जिला धमतरी नियत किया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related