MEKAHARA JOURNALIST ATTACK : पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस

Date:

MEKAHARA JOURNALIST ATTACK : 3 accused who misbehaved with journalists arrested, procession taken out in the city

रायपुर। MEKAHARA JOURNALIST ATTACK राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का जयस्तंभ चौक से पूरे शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जुलूस के दौरान आरोपियों के चेहरे पर काले कपड़े ढंके गए और उन्हें आम जनता के सामने घुमाया गया।

क्या है मामला?

MEKAHARA JOURNALIST ATTACK मामला मेकाहारा अस्पताल में हुई एक चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग से जुड़ा है। पत्रकार जब पीड़ित परिवार से बातचीत करने अस्पताल पहुंचे तो वहां बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी का संचालक वसीम पिस्तौल लेकर पहुंच गया। उसने अपने तीन बाउंसरों के साथ पत्रकारों को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में वसीम ने महिला सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल गेट से बाहर निकालकर पत्रकारों की ओर धकेलना शुरू कर दिया। पत्रकारों ने विरोध किया और कार्रवाई की मांग की, लेकिन करीब 3 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नाराज पत्रकारों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर दिया।

अधीक्षक की माफी, मंत्री का आश्वासन

MEKAHARA JOURNALIST ATTACK घटना के बाद मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से माफी मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार एजेंसी ‘कॉल मी सर्विस’ के टेंडर को निरस्त करने की सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर बात की और कहा कि पत्रकारों को धमकाने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

MEKAHARA JOURNALIST ATTACK स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात पत्रकारों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आज उनका जुलूस शहर में निकाला गया।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...