RAIPUR: डागा कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं को दिए सफलता और संस्कार के मंत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: Mantras for success and values ​​shared with newly admitted students at Daga Girls’ College!

 

 

 

रायपुर। प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, कचहरी चौक, रायपुर में 11 अगस्त 2026 को नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन के शुभारंभ के अवसर पर दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष मदन तालेड़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर नवप्रवेशित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अजय तिवारी ने नवप्रवेशित छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव रखने वाला महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने ज्ञान, संस्कार एवं प्रतिभा के माध्यम से अपने परिवार, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

 

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने छात्राओं को जीवन की चुनौतियों का साहस एवं धैर्य के साथ सामना करने का संदेश दिया। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, सही मार्ग का चयन करने तथा अहंकार से दूर रहकर सभी का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार, विनम्रता, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ना ही वास्तविक सफलता है।

 

दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा।

 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्राओं के महाविद्यालयीन जीवन की सकारात्मक एवं प्रेरणादायी शुरुआत की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related