RAIPUR BREAKING : Battalion soldier sacrifices his life
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में तैनात एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना सामने आते ही सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

