RAIPUR BREAKING : Girl jumps from hotel roof, dies
रायपुर. रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्टेशन रोड के सिद्धिविनायक होटल में ठहरी एक युवती ने छत से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
युवती की पहचान हनी गुप्ता के रूप में हुई है, जो रायगढ़ की रहने वाली थी और रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से होटल में ठहरी हुई थी।
गुरुवार को वह अचानक होटल की छत पर पहुंची और बिना कुछ सोचे-समझे नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हैरानी की बात यह है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, युवती कुछ समय से अपने अस्थायी पते से गायब थी, जिसकी गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई गई थी।
फिलहाल गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच हर एंगल से जांच कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

