RAIPUR DRUG BUST : Drugs hidden in toys, 2 arrested!
रायपुर. रायपुर में नशे के कारोबार का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जो खिलौनों के बॉक्स में नशीली गोलियां छुपाकर सप्लाई कर रहे थे।
गुढ़ियारी इलाके में रेड के दौरान पुलिस ने दो युवकों को बाइक के साथ दबोचा। जब तलाशी ली गई तो टॉय बॉक्स के अंदर 676 प्रतिबंधित निट्रॉजपैम टैबलेट बरामद हुईं। साथ ही एक बटनदार चाकू भी मिला।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये टैबलेट उड़ीसा से लाई जाती थी और रायपुर में बेचने की तैयारी थी। यानी पूरा नेटवर्क शहर में एक्टिव था।
पुलिस ने मोबाइल, बाइक और नशीली दवाओं समेत करीब 1.17 लाख का सामान जब्त किया है। अब पुलिस इस गिरोह के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है।
नशे का ये नया तरीका साफ बता रहा है कि सप्लायर्स अब पुलिस से बचने के लिए हर जुगाड़ लगा रहे हैं।

