RAIPUR MURDER CASE : कुत्ते को खाना देने पर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Date:

RAIPUR MURDER CASE : Young man beaten to death after dispute over feeding dog

रायपुर, 10 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर से मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। धरसींवा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला था। वह किसी काम से रायपुर आया हुआ था और तड़के एक ढाबे में खाना खाने रुका था। इसी दौरान वहां मौजूद एक कुत्ते को खाना देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ढाबे के कुक और उसके एक साथी ने कुत्ते को खाना देने की बात पर शिव प्रसाद से बहस की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके सीने पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर धरसींवा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक बार फिर छोटी सी बात पर हुई हिंसा ने समाज में बढ़ती असहिष्णुता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related