RAIPUR NEWS : 9 कॉलोनियां नगर निगम के हवाले …

Date:

RAIPUR NEWS : 9 colonies handed over to Municipal Corporation…

रायपुर, 16 फरवरी 2026। राजधानी में शहरी व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। रायपुर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की नौ आवासीय कॉलोनियों को रायपुर नगर निगम को सौंपने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, पूरा मामला शासन स्तर से जारी विस्तृत नियमावली पर टिका है। गाइडलाइन मिलते ही तीनों एजेंसियां संयुक्त सर्वे शुरू करेंगी।

सर्वे में पेयजल सप्लाई, सीवरेज नेटवर्क, अंदरूनी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जांची जाएगी। शुरुआती संकेत बता रहे हैं कि 15-20 साल पुरानी पाइपलाइनें सबसे बड़ी चुनौती बन सकती हैं। बार-बार लीकेज और मरम्मत की समस्या पहले से सामने आती रही है।

ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम की हालत भी कई जगह चिंताजनक बताई जा रही है। बरसात में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। आंतरिक सड़कों की ऊपरी परत उखड़ी हुई है और कई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे सुरक्षा और यातायात दोनों प्रभावित होते हैं।

हैंडओवर के बाद सफाई, उद्यान रखरखाव और रोशनी की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम पर आ जाएगी। अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी और अलग बजट का प्रावधान करना होगा। निगम को उम्मीद है कि संपत्ति कर और उपयोग शुल्क से आय बढ़ेगी, लेकिन शुरुआती दौर में खर्च ज्यादा रहने की संभावना है।

उद्यानों की हालत भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। कई पार्कों में सूखी घास, कमजोर सिंचाई और जंग लगे खेल उपकरण मिले हैं। सर्वे रिपोर्ट के बाद चरणबद्ध सुधार और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related