छत्‍तीसगढ़ में वर्षा पर लगा ब्रेक उमस और तापमान में हुई बढ़ोतरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा ने थोड़ा ब्रेक ले लिया है। इसके चलते राजधानी समेत प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेशभर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एआरजी कुरुद में दर्ज किया गया।

आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related