रायगढ़ की विधि 12वीं में, और जशपुर के राहुल 10वीं में किया टॉप; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजे जारी किया है। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी टॉपरों को बधाई दी है।10वीं में राहुल यादव ने 593/600 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.96 फीसदी रहा। स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in में रिजल्ट देख सकते हैं।

10 टॉपरों में टॉप-5 में में 3 स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी है। 12 वीं में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बाजी मारी है। 10 वी में टॉप-10 में 5 लड़कियों ने बाजी मारी है।

3 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी 10 वीं परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 3 लाख 30 हजार 681 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1 लाख 52 हजार 891 बालक और 1 लाख 77 हजार 790 बालिकाएं शामिल हुईं। जिनमें 3 लाख 30 हजार 055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 फीसदी) है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 फीसदी) है। और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related