राहुल ने ट्विटर पर खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा; कांग्रेस देशभर में कर रही संकल्प सत्याग्रह

Date:

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मेरे भाई ने कहा- मैं आपसे नफरत नहीं करता। हमारी विचारधारा अलग है। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। उन्होंने कहा कि लगा दो केस मुझ पर लेकिन सच ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं यहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। यह सत्याग्रह सिर्फ आज के लिए है लेकिन ऐसे सत्याग्रह पूरे देश में किए जाएंगे। राहुल गांधी आम जनता के लिए लड़ रहे हैं। बयान राहुल गांधी ने कर्नाटक में दिया था लेकिन मामला गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा के पास कर्नाटक में मानहानि का मुकदमा दायर करने की शक्ति नहीं थी।

सलमान खुर्शीद ने कहा- उन्हें (राहुल गांधी को) एक कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया गया है। हमारा मानना है कि इसे उलटने के लिए अपील ही सही रास्ता है। एक वकील के तौर पर मैं साफ तौर पर दिखा सकता हूं कि फैसले में कई खामियां हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, 3 मौत

RAIPUR ACCIDENT : Horrific road accident, 3 dead रायपुर, 13...

SC ON RERA : रेरा पर सुप्रीम सख्त

SC on RERA : Supreme Court strict on RERA नई...