किसान महापंचायत में राहुल गाँधी का सरकार पर तीखा प्रहार

Date:

Rahul Gandhi’s scathing attack on the government at the Kisan Mahapanchayat,

भोपाल: राजधानी के जवाहर चौक पर भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की किसान महापंचायत में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आयोजन में हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की इतिहास में पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत नहीं दी गई। जैसे ही मैंने भाषण शुरू किया, मुझे बीच में ही रोक दिया गया।

राहुल गांधी ने ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा, अमेरिका के साथ व्यापार समझौता पांच महीने तक इसलिए रुका रहा क्योंकि इसमें कृषि उत्पाद शामिल थे। भारत के किसान, कृषि मजदूर और यहां तक कि सरकार भी ऐसा नहीं चाहती थी। शाम को संसद से निकलने के बाद मोदी ने ट्रंप को फोन किया। उन्होंने झूठ बोला, यह बहाना बनाया कि कांग्रेस की महिला सांसद उन पर हमला करने वाली हैं, लेकिन इसके बजाय उन्होंने सीधे फोन किया और कहा कि वे समझौता करने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी ने ‘एपस्टीन फाइल्स’ का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा, अमेरिका में एपस्टीन की लाखों फाइलें अटकी हुई हैं; ऐसे वीडियो और संदेश हैं जिन्हें जारी नहीं किया गया है। हरदीप पुरी का नाम उन्हें धमकाने के लिए जारी किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी को अनिल अंबानी के साथ अपने संबंधों पर सफाई देनी चाहिए?

कांग्रेस नेता ने कहा की इस समझौते में नरेंद्र मोदी ने देश का डेटा अमेरिका को सौंप दिया हैं । मैं अपने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आप शेर हैं आप पीएम मोदी से नहीं डरेंगे। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब नरेंद्र मोदी भाषण दें, तो उनकी आंखों में देखिए आपको उनकी आंखों में डर दिखाई देगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related