राहुल गांधी की गारंटी वाला नया दांव, कहा – कांग्रेस सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 50 प्रतिशत आरक्षण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?’ उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक़’. हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा.’

‘भारत की तकदीर बदल देंगी महिलाएं’

राहुल गांधी ने कहा, ‘इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं. हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं.’ उन्होंने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, ’50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी.’

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related