RAHUL GANDHI UPDATE : राहुल गांधी आज जाएंगे सूरत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सूरत में रहेंगे मौजूद, ‘मोदी सरनेम’ मामला

Date:

RAHUL GANDHI UPDATE: Rahul Gandhi will go to Surat today, senior Congress leaders will also be present in Surat, ‘Modi surname’ issue

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ आज गुजरात के सूरत स्थित सत्र अदालत में अपील दाखिल करेंगे. राहुल गांधी के वकील ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता खुद अदालत में मौजूद रहेंगे.

सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ को लेकर राहुल की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए 2 साल की जेल और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. कोर्ट द्वारा 2 साल की सज़ा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें संसद सदस्यता के लिए अयोग्य कर दिया था.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सूरत में रहेंगे मौजूद –

ऐसे में कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी मेट्रोपोलिटन अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल करने के लिए सत्र अदालत में मौजूद रहेंगे. उनके वकील किरीट पानवाला ने कहा, ‘राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे अपील दाखिल करने के लिए सूरत में सत्र अदालत पहुंचेंगे.’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी जब सोमवार दोपहर को यहां पहुंचेंगे, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सूरत में मौजूद रहेंगे.

अदालत ने 52 वर्षीय राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (किसी व्यक्ति की आपराधिक मानहानि के दोषी व्यक्ति के लिए सजा) के तहत दोषी ठहराया था. हालांकि, अदालत ने राहुल गांधी को उसी दिन जमानत भी दे दी थी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दाखिल कर सकें.

…तो 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी –

इस बीच लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था. लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई उच्च अदालत उनकी दोषसिद्धि तथा सजा पर रोक न लगा दे.

राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘सभी चोरों का सरनाम मोदी क्यों है?’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related