Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

RAHUL GANDHI STATEMENT : RSS और BJP की विचारधारा ने देश को बांटा, भारत जोड़ो यात्रा इनके खिलाफ

RAHUL GANDHI STATEMENT: RSS and BJP’s ideology divided the country, India Jodo Yatra against them

पुलियूरकुरिची। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन दोपहर पड़ाव के दौरान राहुल गांधी ने पुलियूरकुरिची में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने संघ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस देश में नफरत फैलाई है। यह यात्रा नफरत और देश बांटने वालों के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, ‘ हमारे लिए भारत जोड़ो यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और आरएसएस की विचारधारा ने इस देश का किया है, जिस तरह उन्होंने देश को बांटा है, नफरत फैलाई है, उसके खिलाफ हमने यह यात्रा निकाली है। केंद्रीय एजेंसियों पर भाजपा का नियंत्रण है। सीबीआई और ईडी का रोल सवालों के घेरे में है। देश की मीडिया दबाव में है। मीडिया अब विपक्ष की आवाज को नहीं उठाती है।’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘यह लड़ाई सिर्फ एक राजनीतिक दल की नहीं हैं। यह लड़ाई इतना आसान भी नहीं है। अधिकांश लोग लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे बीजेपी के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार हैं। लेकिन मेरा आचरण मुझे सत्ताधारी दल के आगे घुटने टेकने नहीं देता। मैं “आइडिया ऑफ इंडिया” के लिए लड़ता रहूंगा। इस यात्रा का मकसद है कि ग्राउंड पर लोगों के बीच बातचीत हो।’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी ने तय किया कि भारत जोड़ो यात्रा यात्रा निकाला जाए। मैं एक कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता होने के नाते ही इसमें शामिल हो रहा हूं। मैने इस यात्रा में शामिल होने का निर्णय इसलिए भी लिया क्योंकि यह आसान नहीं है। यह निजी तौर पर मेरे लिए भी सुखद होने वाला है। उम्मीद है कि इस यात्रा के बाद मुझे अपने सुंदर देश के बारे में समझ और बढ़ेगी।’

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: