RAHUL GANDHI DP : राहुल गांधी ने डीपी बदलकर दिया भाजपा को करारा जवाब, लिखा यह संदेश

Date:

Rahul Gandhi changed DP and gave a befitting reply to BJP, wrote this message

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर केंद्र सरकार पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं ने शिरकत की है। सरकार का कहना है कि विपक्षी दलों और नेताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप का राहुल गांधी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ना सिर्फ ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली, बल्कि एक संदेश भी लिखा।

राहुल गांधी ने तिरंगे की एक तस्वीर के साथ अपनी डीपी बदली है। इस तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपनी हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।’

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगे से डीपी बदलने की शुरुआत की है। इसके बाद सोशल मीडिया में इसकी होड़ सी मच चुकी है। तमाम केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, भाजपा नेताओं के अलावा आम लोगों ने भी अपनी-अपनी डीपी बदली है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related