RAHUL GANDHI VIDEO : मुझे बोलने नहीं दे रहे, सिर्फ 2-3 लाइनें बोलनी है – राहुल गांधी

Date:

RAHUL GANDHI VIDEO : They are not letting me speak, I just have to say 2-3 lines – Rahul Gandhi

नई दिल्ली। बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान डोकलाम मुद्दा उठते ही लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बोलने पर रोक को लेकर विपक्ष ने तीखा विरोध जताया। पहले सदन को शाम चार बजे तक स्थगित किया गया, बाद में कार्यवाही मंगलवार दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दी गई।

कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी को जानबूझकर सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा। पार्टी ने इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत बहस की मांग की है।

सदन से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कोई निजी आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब में लिखी बातों का हवाला दिया है। राहुल ने दावा किया कि आर्मी चीफ की किताब को प्रकाशित करने की अनुमति अब तक नहीं दी जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह सेना प्रमुख का दृष्टिकोण है और सवाल यह है कि सरकार उस किताब से इतनी डरी हुई क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यह किताब सामने आ गई, तो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना से जुड़े कई अहम सच जान पाएंगे।

राहुल ने यह भी कहा कि किताब से यह स्पष्ट होगा कि चीन के साथ तनाव के दौरान सेना को किस तरह राजनीतिक नेतृत्व की ओर से निराश किया गया। उन्होंने दोहराया कि वे खुद कुछ नहीं कह रहे, बल्कि एक आर्टिकल में छपी उसी किताब की बातों को कोट कर रहे हैं, फिर भी उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related