भारत की भाषा नहीं बोलते राहुल गांधी : जेपी नड्डा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली । भारतीय जवानों पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय सेना मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा में लगी रही।’ नड्डा ने आगे कहा कि हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हम जानते हैं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास ने किस तरह से आर्थिक मदद और फंडिंग दी है। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

नड्डा ने आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना डोकलाम में थी, तब राहुल गांधी ने चुपचाप चीनी दूतावास में चीन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे। इससे साबित होता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। वह वही भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान बोलता है। मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं, यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है।

फडणवीस ने भी कसा तंज
वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। फडणवीस ने कहा कि एक ही दिन बिलावल भुट्टो और राहुल गांधी पीएम पर सवाल उठाते हैं, यह कौन सा रिश्ता है? बिलावल भुट्टो एक फेल देश (पाकिस्तान) के विदेश मंत्री है, लेकिन उसी समय अगर हमारी प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी करेंगे तो उनके लिए राष्ट्र बड़ा है या राजनीति?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related