Rahul Gandhi alleges that the government is only making ‘compromises’ on national security and the economy.’
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2026 की आहट के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे सीधा और बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘समझौतावादी प्रधानमंत्री’ करार दिया है।
“मजबूत नेता नहीं, समझौतों की सरकार”
एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश को इस वक्त एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी जो डटकर फैसले ले सके, लेकिन इसके उलट हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो हर मोड़ पर झुक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर आर्थिक नीतियों तक, मौजूदा सरकार केवल ‘समझौतों’ की बुनियाद पर टिकी है।
राहुल का ‘मजबूत बनाम कमजोर’ का दांव
राहुल गांधी का यह बयान बीजेपी के ‘मजबूत नेतृत्व’ वाले नैरेटिव को सीधी चुनौती मान जा रहा है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या देश को ऐसा नेता चाहिए जो दबाव में फैसले ले? राहुल के इस तीखे प्रहार ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अब देखना यह है कि बीजेपी इस ‘समझौतावादी’ टैग पर क्या पलटवार करती है।

