चेन्नई एयरपोर्ट पर शख्स के पास से मिला अजगर, बंदर और कछुए, सीमा शुल्क अधिकारियों ने की विदेशी वन्यजीवों की तस्करी नाकाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारियों ने चेन्नई एयरपोर्ट पर विदेशी पालतू जानवरों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री के पास से 22 विदेशी वन्यजीव प्रजातियों को जब्त किया गया है। यह शख्स थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मीरा सरधराली के रूप में हुई है। अधिकारियों ने एयरपोर्ट के बाहर यात्री और प्राप्तकर्ता दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शख्स के पास से मिले ये जानवर

एक सियामंग गिब्बन (इंडोनेशिया और मलेशिया का मूल निवासी बंदर), दो सुंडा फ्लाइंग लेमर्स, एक लाल पैर वाला कछुआ, पांच इंडो चेन बॉक्स कछुए, नौ चार आंखों वाले कछुए, एक कील्ड बॉक्स कछुआ, दो हरे पेड़ के अजगर और एक सफेद होंठ वाला अजगर बरामद किया गया है।

घर में भी की गई छापेमारी

इसके बाद कोलाथुर में एक घर की तलाशी भी ली गई। जहां टीम को और वन्यजीव मिले। इनमें एक भारतीय कारापेश वाला कछुआ, ट्राइकारिनेट पहाड़ी कछुआ, काला तालाब कछुआ, सितारा कछुआ और रॉयल बॉल अजगर शामिल हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related