पुरंदेश्वरी की हुई छुट्टी, ओम माथुर होंगे छग भाजपा के नए प्रभारी

Date:

रायपुर। पिछले दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के द्वारा दिए गए बयान के बाद से भाजपा के कुछ नेता नाराज चल रही थे और इसकी जानकारी केंद्रीय समिति तक पहुंच गई थी। कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा चार दिनों के प्रवास पर राजधानी पहुंचे है और साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डी. पुरंदेश्वरी भी मौजूद थी लेकिन उन्हें ही नहीं मालूम था कि उन्हें इस पद से हटा दिया गया और उनकी जगह राजस्थान के ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। जबकि सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है।
ओम प्रकाश माथुर संघनिष्ठ नेता रहे हैं। शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रहे। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के काफी नजदीकी नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष का पद भी मिला, साथ ही गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में प्रभारी भी रह चुके है। 2023 के विधानसभा और इसके बाद लोकसभा के चुनावों को देखते हुए भाजपा ने माथुर को यह जिम्मेदारी सौंपी है क्योंकि ओम माथुर को राजनीति का लंबा अनुभव है। एक बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माथुर लंबे समय तक केंद्रीय टीम में उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related