Pune Bridge Collapses: PM मोदी ने इंद्रायणी पुल हादसे पर CM फडणवीस से की बात, घटना की ली जानकारी 

Date:

Pune Bridge Collapses: रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Pune News) है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से 4 लोगों की मौत, 32 घायल, छह को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग बह गए हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और कुंदामला में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने के बाद चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी को प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि पुणे जिले के तालेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।

30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

 

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कहा कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल जंग खा गया था और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुल पर कई लोग खड़े थे, जिस कारण यह ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि अब तक 38 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 30 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने कहा कि दुर्भाग्य से दो पर्यटकों की जान चली गई है। इसके अलावा चार से पांच लोगों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात की गई हैं।

 

पुणे ब्रिज हादसे में 2 की मौत

डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि झील और झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच ढह गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और 6-7 अन्य घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चला रही है।

 

बचाव अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि मावल तहसील के कुंदमाला इलाके के पास हुई इस घटना के बाद अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं।

 

तीन लोगों को बचा लिया गया

तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंद्रायणी नदी पर बने लोहे के पुल के ढह जाने के बाद अब तक कई व्यक्ति के बह जाने की आशंका है, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है।

 

15 लोगों के फंसे होने की आशंका

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPS DHRUV GUPTA : ध्रुव गुप्ता IG रैंक पर इम्पैनल

IPS DHRUV GUPTA : Dhruv Gupta empanelled at IG...

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 सेवा पटरी से उतरी …

KABIRDHAM EMERGENCY SERVICE : 112 service derailed... कबीरधाम। जिले में...

RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site... रायपुर। राजधानी...