CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

Date:

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य का स्थानांतरण किया है। उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलक भट्टाचार्य (राप्रसे, पी-2015), जो अब तक संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अपर संचालक के पद पर कार्यरत थे, को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। वे आगामी आदेश तक उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के रूप में कार्य करेंगे।

iGOT मिशन कर्मयोगी के राज्य समन्वयक नियुक्त

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलक भट्टाचार्य को iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे राज्य में अधिकारियों-कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related