राहुल के साथ पहली बार प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी साथ चले,4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री

Date:

खंडवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है। राहुल अब तक 8 किमी चल चुके हैं। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह दूसरा दिन है। राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है।
प्रियंका पहली बार यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।

राहुल गांधी रुस्तमपुर पहुंच चुके हैं। वे यहां टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे। यहां जनसभा होगी। इसके बाद डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। यहां से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा।
रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई थी। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

तालाब में डूबे चार बच्चे: दो सुरक्षित, एक का शव बरामद और एक की तलाश जारी

बिलासपुर: महमंद ग्राम पंचायत के बेलभाठा तालाब में रविवार...

जनपद पंचायत मुंगेली में अस्थायी प्रभार और विभागीय आदेशों पर उठे सवाल

मुंगेली: जनपद पंचायत मुंगेली में अधिकारियों की वरिष्ठता, अस्थायी...