PRIYANKA GANDHI STATEMENT : भाजपा ने रायबरेली के लिए क्या किया ? प्रियंका का गृहमंत्री से सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRIYANKA GANDHI STATEMENT: What did BJP do for Rae Bareli? Priyanka’s question to the Home Minister

रायबरेली। रायबरेली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मैं गृह मंत्री से पूछना चाहती हूं कि भाजपा ने रायबरेली के लिए क्या किया है? क्योंकि कांग्रेस ने गंगा ब्रिज, रेस कोर्स फैक्ट्री… AIIMS, NIFT… रेल लाइन… 5 राष्ट्रीय हाईवे… स्कूल की शुरूआत हमने की इन्होंने(भाजपा) बंद की… AIIMS हमने शुरू किया, इन्होंने बंद किया। उन्होंने(भाजपा) क्या किया है रायबरेली के लिए?

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संपत्ति 4-5 लोगों को सौंप दी। यहां तक कि उन्होंने नोटबंदी भी लागू कर दी, जिससे छोटे व्यवसायों और महिलाओं को बहुत परेशानी हुई। उन्होंने कहा, इन 10 वर्षों में आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, लेकिन आपको न्यूज चैनलों पर सारी अच्छी चीजें दिखाई जाती हैं। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष में उन्होंने एक बार भी किसी गांव का दौरा नहीं किया या किसी किसान से उसकी समस्याएं नहीं पूछीं।

रायबरेली सिट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि यहां से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। जबकि बसपा ने यहां से ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related