Trending Nowशहर एवं राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऑपरेशन हुआ सफल ,सुबह हुई थी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बायीं आंख में मोतियाबिंद की समस्या थी। आज (16 अक्टूबर) राष्ट्रपति के आंख का सफल ऑपरेशन सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हुआ है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया की ऑपरेशन सफल रहा और राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू की बायीं आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। रविवार(आज) सुबह 11:30 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में भर्ती हुईं थीं। राष्ट्रपति मुर्मू की सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद दोपहर 1:30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सेना अस्पताल ने बताया कि राष्ट्रपति को आराम करने की सलाह दी गई है।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: