राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सर्वाधिक रेडक्रॉस मेंबरशिप के लिए किया सम्मानित

Date:

चंडीगढ़। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति भवन में भारत में दूसरे स्थान पर रेडक्रॉस की सर्वाधिक सदस्यता एवं फंडरेजिंग के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें पहला स्थान उडीसा का रहा। यह पुरस्कार भारतीय रेडक्रॉस समिति के समारोह के दौरान दिया गया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रधान हैं। उनकी अध्यक्षता में समिति की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें 10 से अधिक राज्यों के राज्यपाल उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मंडाविया भी संस्था के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहे। हरियाणा के राज्यपाल को पुरस्कार प्रदान करते समय हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल भी उनके साथ रहे। बैठक में उड़ीसा के राज्यपाल भी सम्मानित किए गए। बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा को मिले इस गौरवमय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और इसकी हरियाणा राज्य शाखा सदैव समाज में पूर्णतया उदारता के साथ मानवता के प्रति समर्पित रहकर जरूरतमंद लोगों बेसहारा महिलाओं तथा दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने में सदैव अग्रणीय रहती है। उन्होंने कहा कि कोविड 2019 जैसी महा आपदा के समय में भी रेडक्रॉस सोसाइटी ने लोगों की मदद करके उन्हें नवजीवन प्रदान किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...