राजस्व तथा खाद्य विभाग के 2492 पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरु, ऐसे उठाएं लाभ

Date:

कोरोना की विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद सभी वर्गों के हित में लगातार निर्णय ले रही सरकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह (पुलिस), राजस्व तथा खाद्य विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके इस निर्देश के बाद कुल 2492 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। श्री बघेल ने इन विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज लिए गए निर्णय के फलस्वरुप गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत ‘बस्तर फाइटर्स’ बल के गठन की मंजूरी जारी की गयी जिसमें 2100 पदों के भर्ती की अनुमति दी गयी है| इसी तरह राजस्व विभाग अंतर्गत मैदानी स्तर पर 301 पटवारियों के पदों पर नयी भर्ती की जाने की अनुमति दी गई है|

खाद्य विभाग अंतर्गत 84 खाद्य निरीक्षकों के साथ-साथ कुल 91 पदों पर भर्ती की की जाएगी|
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने युवाओँ का आह्वान किया है कि वे इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी मेहनत और लगन के साथ तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों का परीक्षण कर उन पर सीधी भर्ती किए जाने की कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम आर्थिक संकट के बावजूद राज्य सरकार लगातार युवाओं सहित सभी वर्ग के प्रदेशवासियों के हित में निर्णय ले रही है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...