PORTE CASTE CERTIFICATE INVESTIGATION : प्रतापपुर की विधायक शकुंतला पोर्ते को नोटिस

Date:

PORTE CASTE CERTIFICATE INVESTIGATION : Notice to Pratappur MLA Shakuntala Porte

अंबिकापुर, 21 नवंबर 2025। प्रतापपुर की विधायक शकुंतला पोर्ते के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोपों की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी कर 27 नवंबर को समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

हाई कोर्ट के निर्देश पर शुरू हुई जांच –

यह कार्रवाई हाई कोर्ट में दायर याचिका के बाद तेज हुई है। कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में हाई कोर्ट ने जांच शुरू करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद जिला स्तरीय समिति ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विधायक को नोटिस जारी किया। समिति को इस मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश करनी है।

दस्तावेजों की मूल प्रतियां लाना अनिवार्य –

जिला समिति ने साफ कहा है कि विधायक शकुंतला पोर्ते को जाति प्रमाण पत्र जारी होने के आधार में दिए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होंगी, ताकि उनकी सत्यता की जांच की जा सके।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related