Trending Nowशहर एवं राज्य

प्रमोद दुबे को निकाय चुनाव में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विगत दिवस राजधानी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए थे.इस बीच रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ सरकार का इस बात को लेकर साधुवाद किया कि छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने व बढ़ावा देने के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं उसका राज्य के लोगों ने दिल से स्वागत किया है। इससे एक अपनापन का एहसास भी स्थानीय लोगों के बीच हो रहा है और रोजगार भी मुहैया हो रहा है। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गोबर जैसी चीज से आय का जरिया ही नहीं बल्कि एक उद्योग के रूप में पूरे देश में रोल माडल के रूप में देखा जाने लगा है।
कार्यक्रम के बाद जब प्रमोद दुबे के कंधे पर हाथ रखे काफी आत्मीयता से बतियाते हुए मुख्यमंत्री बघेल सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे तो वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि निकाय चुनाव के लिए दुबे को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अब तो चुनाव की तारीख भी घोषित हो चुकी है। हालांकि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पार्टी की ओर से की जा चुकी है लेकिन निकाय क्षेत्र में खासा दखल व अनुभव रखने वालें लोगों को भी पार्टी अलग से जिम्मेदारी देगी। गौरतलब है कि प्रमोद दुबे के महापौर कार्यकाल में हुए कार्यो के कारण ही राजधानी में निगम की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई थी।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: