कांग्रेस नेता सामूहिक सुसाइड मामले में पुलिस का बयान, जानिए क्या कहा उन्होंने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर। थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत एक ही घर के चार व्यक्तियों ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर लिए। पुलिस ने मामले का संक्षिप्त विवरण देते बताया कांग्रेस नेता पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष और नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया है।

जिन्हें 30.08.2024 को ही जिला अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती किया गया था। जहां से CIMS अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया था। सिम्स अस्पताल में नीरज यादव उम्र 32 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है शेष तीनों को RB अस्पताल Ring Road No-2 महाराणा प्रताप चौक में इलाज हेतु भर्ती किया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा था, जिनकी 31.08.2024 की रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related