Trending Nowशहर एवं राज्य

PM SPEECH : बदलबो…बदलबो… ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो .. पढ़ें पीएम के संबोधन की हर बड़ी बात

PM SPEECH: Badalbo… Badalbo… Yeh Dari Congress ki sarkar l badalbo .. Read every big thing of PM’s address

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश के लोगों कई बड़ी सौगाते दी। पीएम मोदीने साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीगगढ़ महातारी, माता बम्लेश्वरी, दंतेश्वरी, महामाया, बाबा गुरु घांसी दास, केपावन धरा ले आप सब्बा दाई दीदी, भाई बहिनी संगी साथी मन मोर जय जोहार। आप सभी भारी बारिश के बीच मेरी सभा में आए हैं, इसके लिए आपका हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पता चला कि आज सुबह रैली में रहे छत्तीसगढ़ के तीनसंतानों की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिन लोगों का निधन हुआ है उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं, घायलों केइलाज में मदद की जा रही है और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता मृतकों के परिजनों सेमुलाकात करेंगे।

छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा का विशेष योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ के लोगों को भाजपा ही जानती है। इस लिए आज दिल्ली सेभाजपा सरकार पूरी ताकत लगा रही है। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 7000 करोड़ का शिलन्यास और लोकार्पण हुआहै। ये सभी परियोजनाएं आपके जीवन से मुश्किलें कम करेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

दो साल बाद छत्तीसगढ़ के निर्माण के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं में बहुत उर्जा है। कहते हैं छत्तीसगढ़िया सबलेबढ़िया। छत्तीसगढ़ के विकास में एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा आपको लूट लेगा। पीएम मोदीने गंगा जल की झूठी कसम खाने का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद गंगा जल की कसम खाकर दावा किया था कि 10 दिन के भीतर ये कर देंगे वो कर देंगे। बड़ेबड़े दावे किए थे। लेकिन आज उस घोषणा पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददास्तचली जाती है। मैं कांग्रेस के एक वादे को जरूर याद दिलाना चाहूंगा। छत्तीसगढ़ की माताएं बहनें गौर से सुनें। कांग्रेस का एक वादा थाकि राज्य में शराबबंदी की जाएगी। कहा ये भी था कि ग्राम सभा को शराबबंदी का अधिकार दिया जाएगा। पांच साल बितने को है, लेकिन शराबबंदी तो दूर छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटला जरूर कर दिया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं के साथ धोखकिया है।

उन्होंने आगे कहा कि ये जो कमिशन के पैसे उगाए जाते थे वो कांग्रेस के खाते में जाते हैं। कहते हैं शराबबंदी की मारामारी में यहां ढाईढाई साल के मुख्यमंत्री वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। कांग्रेस के घोटालेघपले के आरोप सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं है। यहां ऐसा कोई विभाग नहीं है, जो इससे अछूता है। कोल माफिया, रेत माफियाजाने कैसेकैसे आरोप लगते रहे हैं। घरघर तक पानी पहुंचाने के कार्य तक को भी इन्होंने नहीं छोड़ा।

आज छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल बन चुकी है। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के हर कोने से एक हीआवाज गूंज रही है बदलबोबदलबोये दारी कांग्रेस के सरकार बदलबो। साथियों छत्तीसगढ़ में बीते चार साल में जो हुआ उससेसिद्ध हुआ कि कांग्रेस के पोरपारे में करप्सन बसा हुआ है। करप्सन कांग्रेस की विचारधारा है। उन्होंने आगे कहा कि जिनके दामनदागदार हैं वो आज एक दूसरे के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो कल तक एक दूसरे को कोसते थे वो आज साथ आने का बहानाखोज रहे हैं। उनको लगता है कि ऐसा करके वो मोदी को हिला देंगे। वो एक बात कान खोलकर सुन लेंवो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैतो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

ये लोग मेरेे पीछे पड़ेंगे, लेकिन ये नहीं जानते जो डर जाए वो मोदी नहीं है। कांग्रेस चाहे जितनी चाल चल ले, लेकिन मोदी छत्तीसगढ़को आगे ले जाने से पीछे नहीं रहेगा। मोदी गरीब का बेटाहै इसलिए जानता है कि बांव में सड़कों का विकास होने से कितना विकासहोता है। जब गांवगांव तक सड़क पहुंचेगी तो विकास भी तेजी से होगा। भाजपा सरकार नेशनल हाइवे के लिए कांग्रेस से कई गुनाज्यादा खर्च करती है। बीते 9 साल में नक्सलवाद की समस्या से बाहर निकालने का हमारा प्रयास आज पूरा देश देख रहा है। कुछ  साल पहले देश में नक्सल प्रभावित राज्यों की संख्या 126 थी, लेकिन आज 70 तक रह गई है।

कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए झूठी गारंटी दे रही है। लेकिन आपको बता दें भाजपा ही असल गारंटी देती है। भाजपा गरीबका कल्याण करने वाली पार्टी, लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार जो दिल्ली से गरीब के लिए योजनाबनाती है, उस पर यहां की कांग्रेस सरकार अड़ंगा डाल देती है। प्रधामंत्री आवास योजना इसका उदाहरण है। जब तक यहां भाजपा कीसरकार थी तेजी से गरीबों का घर बन रहा था, लेकिन कांग्रेस सरकार आते एक साल में एक लाख घर भी नहीं बनावा पाए। जबकि पैसेदिल्ली से भेजते हैं। आज कई घर पूरा निर्माण कार्य के लिए इंतजार में बैठे हैं। पड़ोसी राज्यों में तेजी से गरीबों के घर बन रहे हैं। लेकिनयहां कांग्रेस ने इसे रोक रखा है। जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनेगी घर निर्माण का कार्य फिर से तेजी से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यहां धान की जितनी सरकारी खरीद होती है उसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भारत सरकार का होता है। हमने नेसिर्फ धान की एमएसपी बढ़ाई है, बल्कि अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ाई है। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 1 लाखकरोड़ दिए हैंं। ये भाजपाई हैं जो यहां के किसानों के लिए समझती है और उनके लिए काम कर रही है। जबकि कांग्रेस सिर्फ उन्हेंधोखा दे रही है। कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोट बैंक समझा है। हमेशा से उनके अधिकारों का हनन किया है। लेकिन भाजपासरकार ने उन्हें उनका अधिकार दिलया। भाजपा सरकार ने आदिवासी कल्याण बोर्ड बनवाया, एकलव्य स्कूल बनाया।

अभी कुछ दिन पहले ही सिकलसेल एनिमिया को लेकर एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। ये बीमारी सबसे ज्यादा जनजातीयसमाज को प्रभावित की है, लेकिन कांग्रेस को कभी इसकी याद नंही आई। सिकलसेल एनिमिया से निवारण के लिए ब्लड बैंक, बोनमेरा ट्रांसप्लांट की स्थापना की जा रही है। भाजपा सरकार ने पहली बार बिरससामुंडा को सम्मान दिलाया। भाजपा सरकार एक सालतक रानी दुर्गावती के नाम पर कार्यक्रम करने जा रही है। भाजपा गरीबों, पिछड़ों और दलितों की पहली पसंद है। जनता ठान चुकी है किइस बार की चुनाव में कांग्रेस को बाहर का रास्त दिखाया जाएगा।

बदलबोबदलबोये दारी कांग्रेस के सरकार बदलबो।

Share This: