पीएम मोदी ITPO कॉम्प्लेक्स का इनॉगरेशन करेंगे, हवन किया

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में रीडेवलप किए गए ITPO (इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन) कॉम्प्लेक्स का इनॉगरेशन आज शाम 6 बजे करेंगे। इससे पहले उन्होंने ITPO परिसर में हवन और पूजा की। इस कन्वेंशन सेंटर में 9 से 10 सितंबर तक 18वीं G-20 बैठक होगी।

कन्वेंशन सेंटर में 9 से 10 सितंबर तक 18वीं G-20 बैठक होगी। - Dainik Bhaskar

ITO कॉम्प्लेक्स के बाहर परिसर में काफी सजावट की गई है। रात में लाइटिंग से यह और खूबसूरत दिखता है।

123 एकड़ में ​​​​​​फैले ​कन्वेंशन सेंटर का रीडेवलपमेंट ₹2700 करोड़ में हुआ

123 एकड़ में फैला यह कॉम्प्लेक्स देश का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कांफ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है। इसमें 7,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है और यह सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है, जहां 5,500 लोग बैठ पाते हैं। इस इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

इस कन्वेंशन सेंटर में 3,000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर भी है, जो तीन PVR थिएटरों के बराबर है। इस कन्वेंशन सेंटर में 5,500 से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की जगह भी दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related