PM MODI OPERATION SINDOOR : 22 मिनट में आतंकियों से लिया 22 अप्रैल का बदला, अब खून नहीं, नसों में बह रहा है गर्म सिंदूर – पीएम

Date:

PM MODI OPERATION SINDOOR : 22 April’s revenge was taken from terrorists in 22 minutes, now it’s not blood, but hot sindoor flowing in the veins – PM

बीकानेर। PM MODI OPERATION SINDOOR प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया और पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने पहलगाम हमले और देश में हुए अन्य आतंकी हमलों को याद करते हुए कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। उन्होंने इसे “ऑपरेशन सिंदूर” का नाम देते हुए कहा कि ये सिर्फ आक्रोश नहीं बल्कि न्याय का नया स्वरूप है।

“22 मिनट में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह”

PM MODI OPERATION SINDOOR प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में देश ने केवल 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी और उन्होंने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।”

“अब लहू नहीं, नसों में बह रहा है गर्म सिंदूर”

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर नागरिक, विशेषकर माताएं और बहनें, जब अपनों को खोती हैं, तो वो सिर्फ आंसू नहीं बहातीं, बल्कि संकल्प लेती हैं। उन्होंने कहा, “अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है।” पीएम ने यह भी जोड़ा कि ये बदला नहीं, न्याय है।

“अब पाकिस्तान को हर हमले की कीमत चुकानी होगी”

PM MODI OPERATION SINDOOR प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर सीधे निशाना साधते हुए कहा, “अब पाकिस्तान की सेना, उसकी अर्थव्यवस्था हर आतंकी हमले की कीमत चुकाएगी। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ छद्म युद्ध भारी पड़ेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत के हिस्से का पानी मिलेगा और अगर कोई बातचीत होगी, तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर।

“ना ट्रेड, ना टॉक”

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर दो टूक कहा, “अब पाकिस्तान से ना ट्रेड होगा, ना टॉक।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकी संगठनों और पाक सरकार को अब भारत अलग-अलग नहीं मानेगा।

पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरा जाएगा

PM MODI OPERATION SINDOOR प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के सात प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में जाकर पाकिस्तान के आतंकी चेहरे को बेनकाब कर रहे हैं। इनमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS POLITICS : जय-वीरू जोड़ी खत्म?

CG CONGRESS POLITICS : Is the Jai-Veeru pair over? रायपुर।...

CG BOARD EXAM : बोर्ड परीक्षा में पकड़ी गई नकल

CG BOARD EXAM : Cheating caught in board exam सूरजपुर....