पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन राज्यों को मिलेगा लाभ

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि ये ट्रेनें 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी।

 

इन राज्यों को होगा फायदा

राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को इसका लाभ मिलेगा।

वंदे भारत ट्रेन लिस्ट

  • उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  • विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। वहीं चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थयात्रा केंद्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related