CHHATTISGARH : 8931 days completed, Sai praised Modi
रायपुर। रायपुर से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिनों के शासनकाल पूरे होने पर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। साय ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मोदी के सफर को सिर्फ समय नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण की मिसाल बताया।
साय ने कहा कि मोदी का पूरा जीवन “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर टिका है और उन्होंने गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए लगातार काम किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, मोदी ने विकास और सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है।
उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को 140 करोड़ लोगों की ताकत बताया। साय ने यह भी कहा कि जनकल्याण योजनाओं के जरिए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और भारत को आत्मनिर्भर बनाना मोदी की बड़ी उपलब्धि है।
अपने संदेश में साय ने मोदी के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास और उम्मीदों का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा।
