PCC चीफ बैज बोले- राम पर राजनीति कर रही BJP, मंत्री बृजमोहन ने पूछा- प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं जा रहे कांग्रेसी?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यक्रम बता रही है, साथ ही भाजपा पर राजनीतिक रोटी सेंकने का भी आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा भी हमलावर है। भाजपा ने भी कांग्रेस से पूछा कि राम के आदर्श पर चलने की बात करने वाली पार्टी के लोग आखिर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्यों नहीं जा रहे हैं?

भाजपा का विरोध करो तो पाकिस्तानी बता देंगे- बैज

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के काम का विरोध करो तो ये आपको पाकिस्तानी बता देंगे। भाजपा के काम का कोई विरोध कर रहा है, तो वह देशद्रोही हो गया। उसे खालिस्तानी, धर्म विरोधी और हिंदू विरोधी बता देंगे। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भाजपा के इस कार्यक्रम का विरोध सिर्फ कोई पार्टी नहीं बल्कि शंकराचार्य और गुरु भी कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर लौटे बैज ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की।

रामजी पर उठे सवाल का पहले जवाब दें- बृजमोहन

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस से हम एक ही सवाल पूछना चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वह लोग जाने से क्यों मना रहे हैं ? इसका जवाब उनको देना चाहिए। श्रीराम पर राजनीति करने के आरोप पर कहा कि रामजी पूरे देश के आदर्श हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related