ऑनलाइन भरते हैं बिजली का बिल तो हो जाएं सावधान! ये ऐप अकाउंट से काट रही पैसे

Date:

नई दिल्ली। बिजली का बिल ऑनलाइन भरते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि छोटी-सी लापरवाही से आपको मोटा चूना लग सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपको मोटा चूना भी लग सकता है। इससे पहले आपको कुछ सोचना पड़े तो हम आपको बता देते हैं कि Recharge कंपनियां Convenience Fee के नाम पर चार्ज कर रही हैं।

दरअसल एक ऐसा चार्ज है जो आपको Debit या Credit Card से पेमेंट करने पर लगाया जाता है। दोनों ही पेमेंट मोड का इस्तेमाल करने पर ये चार्ज लगता है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग से भी पेमेंट करने पर ये फीस लगाई जाती है। ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। Freecharge तो Convenience Fee अप्लाई करने से पहले आपको बता भी नहीं रही है।

हालांकि कंपनी ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर दे रखी है। लेकिन ये चार्ज लगाने से पहले किसी प्रकार की कोई जानकारी हासिल नहीं की जाएगी। अगर आप 8 हजार के आसपास बिल भरते हैं और पेमेंट करते समय आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लिया तो आपको 100-120 के बीच में ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। Freecharge का इस्तेमाल करने से पहले आपको इस बारे में जान लेना चाहिए।

UPI से पेमेंट करने पर भी दोनी होगी फीस?

UPI से पेमेंट करने पर आपको कोई फीस देने की जरूरत नहीं होगी। UPI से पेमेंट करते ही आपका बिजली का बिल भर जाएगा और इसमें आपसे कोई फीस भी नहीं ली जाएगी। कई बार UPI पेमेंट करते समय आपके अकाउंट में पैसे नहीं होते हैं तो काफी परेशानी हो जाती है, लेकिन अभी ऐसा कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि UPI पेमेंट का रास्ता साफ हो चुका है। इसलिए ये बहुत जरूरी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related