जगदलपुर से तिरुपति जा रही यात्री बस ट्रक से भिड़ी, एक की मौत

Date:

जगदलपुर। जगदलपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई एक यात्री बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. हादसा आंध्र प्रदेश के नेल्लूर थाना क्षेत्र में हुई है. बस की समने से आ रही एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई. इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं चार यात्री घायल हो गए है. हादसा आज यानी शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नेल्लूर थाना क्षेत्र का है.

Accident: जानकारी के अनुसार, यात्री बस गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी. बस में ज्यादातर यात्री बस्तर और आंध्र प्रदेश के थे. तबभी आंध्र प्रदेश में नेल्लूर के पास टर्निंग प्वाइंट पर सामने से आ रही एक ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई.

Accident: घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है. इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. जबकि चार यात्री घायल बताये जा रहे है. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Accident: राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल मृतक और घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related