Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, हादसे में 28 लोगों की मौत

Date:

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तुर्बत से क्वेटा जा रही बस बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 700 किलोमीटर दूर वाशुक शहर के पास खड्ड में गिर गई। इस यात्री बस के सड़क से उतरकर खड्ड में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

सहायक आयुक्त (एसी) इस्माइल मेंगल ने पुष्टि की कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हो गई। मेंगल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यात्री बस का एक टायर मोड़ पर फट गया और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गहरी खड्डे में गिर गया।

‘तेज रफ्तार के कारण हुई यह दुर्घटना’

रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। जियो न्यूज ने बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्री बस का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए और उन्हें बसिमा के सिविल अस्पताल भेजा गया। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं,यहां यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related