OSCARS 2025 : किरण राव की ‘लापता लेडीज’ .. भारत की ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री

Date:

OSCARS 2025: Kiran Rao’s ‘Missing Ladies’… India’s official entry into Oscars

किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के लिए भारत की ऑफिशयल एंट्री के तौर पर चुना गया है। पितृसत्ता पर व्यंग्य से भरपूर इस फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है। ऑस्कर में जाने के लिए ‘लापता लेडीज’ मुकाबला बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘एनिमल’, मलयालम की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘अट्टम’ और कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड पा चुकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ से था। असमी फिल्म के जाने-माने डायरेक्टर जाहनु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 मेंबर्स की कमिटी ने एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म कैटिगरी के लिए ‘लापता लेडीज’ को सर्वसम्मति से चुना है।

इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 27.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। किरण राव डायरेक्टर के अलावा पूर्व पति आमिर खान के साथ इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

पूरा हुआ किरण राव का सपना –

पिछले हफ्ते किरण राव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका सपना है कि उनकी फिल्म ऑस्कर 2025 के लिए सिलेक्ट हो। उन्होंने कहा था, “अगर यह ऑस्कर में जाती है तो मेरा सपना पूरा हो जाएगा। लेकिन यह एक प्रक्रिया है और मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ के नाम पर विचार किया जाएगा। मुझे यकीन है कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑस्कर 2025 के लिए बेस्ट फिल्म को ही चुनेगी, चाहे वे किसी भी योजना के तहत चुनें।”

ऑस्कर की रेस से बाहर हुईं ये फिल्में –

ऑस्कर की दौड़ में शामिल फिल्मों में तमिल फिल्म ‘महाराजा’, तेलुगू फिल्म ‘कल्की 2898 एडी’ और ‘हनु-मान’ के साथ ही हिंदी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘आर्टिकल 370’ शामिल थीं।

ऑस्कर 2025 की टाइमलाइन –

97वें ऑस्कर के नॉमिनेशन्स 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को अनाउंस किए जाएंगे। वहीं रविवार 2 मार्च 2025 को ऑस्कर 2025 के विजेताओं का नाम अनाउंस होगा। ऑस्कर 2025 शो शाम 7 बजे (ईएसटी) से शुरू होगा। एबीसी अवाॅर्ड शो का सीधा प्रसारण करेगा। इंडिया की बात करें तो आप इसे 3 मार्च को सुबह 4 से साढ़े चार बजे के बीच लाइव देख सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related