Operation Sindoor: गुजरात में गरजे पीएम मोदी, कहा – पहलगाम की तस्वीरें देख मेरा खून खौल गया था

Date:

Operation Sindoor: वडोदरा। गुजरात के दाहोद पहुंचे प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के लिए भारतीय सेना की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि मोदी ने अपनी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और हमारे शूरवीरों ने वो कर दिखाया, जो दुनिया ने पिछले कई दशकों से नहीं देखा था।

22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में…

पीएम ने कहा कि हमने सीमापार चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को ढूंढ निकाला और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला 6 तारीख की रात को 22 मिनट में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि हमने पाक में बैठे आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया।

ये मोदी नहीं, पूरे देश को चुनौती थीः मोदी

दाहोद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहलगाम में पिता को उनके बच्चों के सामने गोली मार दी गई। जब हम उन तस्वीरों को देखते हैं तो खून खौल उठता है। आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी, इसलिए मोदी ने वह किया जिसके लिए आपने उन्हें प्रधानमंत्री होने की जिम्मेदारी दी… मैंने सुरक्षा बलों को खुली छूट दी।

22 मिनट में आतंकियों को मिट्टी में मिलाया

पीएम ने कहा कि हमारे सेना के बहादुरों ने वह किया जो दुनिया ने कई दशकों से नहीं देखा था। हमने नौ आतंकी ठिकानों को अपने रडार पर लिया और नष्ट कर दिया। 6 तारीख रात को 22 मिनट में हमने उनको मिट्टी में मिला दिया।

पाक का एक ही लक्ष्य भारत का विकास रोकना

पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि देश के विभाजन के बाद, नए बने देश पाकिस्तान का एक ही लक्ष्य था और वो था भारत से नफरत करना और हमारी प्रगति को रोकने की कोशिश करना। इसके विपरीत हमारा एक ही लक्ष्य है – आगे बढ़ते रहना, गरीबी को खत्म करना और विकसित भारत का निर्माण करना।

सिंदूर मिटाने वालों का मिटना तय

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...