MAAN KI BAAT : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, देशवासियों को जोड़ा एकजुटता के सूत्र में ..

Date:

MAAN KI BAAT : Operation Sindoor echoes in PM Modi’s ‘Mann Ki Baat’, unites countrymen…

नई दिल्ली, 25 मई 2025। MAAN KI BAAT प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा की और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हर भारतीय का यही संकल्प है – आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है।”

प्रधानमंत्री ने सेना के अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जिस स्पष्टता और सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया, वह अद्भुत है।”

आत्मनिर्भर भारत की ताकत का परिचय

MAAN KI BAAT प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन को भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रमाण बताते हुए कहा, “इस विजय में हमारे इंजीनियर्स, टेक्नीशियन्स, और भारत में बने हथियारों का बड़ा योगदान है। हर हाथ का पसीना, हर जज्बा भारत की इस उपलब्धि में शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।”

देशभर में तिरंगा यात्राएं, बच्चों ने बनाया ‘सिंदूर’ नाम का हिस्सा

पीएम मोदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बना दिया है। गांव-शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, हजारों लोग हाथ में तिरंगा लेकर सेना को सलाम करने निकले। चंडीगढ़ के तिरंगा यात्राओं के वीडियो खासे वायरल हुए। बिहार के कटिहार और यूपी के कुशीनगर समेत कई जगहों पर नवजात शिशुओं का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया, जिससे यह ऑपरेशन देशवासियों के दिलों में अमर हो गया।

मन की बात का सफर

MAAN KI BAAT प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में बताया कि मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। यह कार्यक्रम आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, तिब्बती, बलूची, अरबी, फारसी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत का करारा जवाब

गौरतलब है कि भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर बेस, रडार साइट्स और कमांड सेंटर्स को भारी नुकसान पहुंचा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...