देश दुनियाTrending Now

एक बार फिर इजरायल बेर्शेबा शहर में हुई गोलीबारी, महिला की मौत और कई लोग घायल

दुबई। इजरायल में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही हैं। अब एक बार फिर इजरायल के दक्षिण में बेर्शेबा शहर से गोलीबारी की खबर सामने आई है, इस हमले में कई लोग घायल हो गए और हमलावर को मार डाला। इजरायली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 25 साल की महिला भी शामिल थी, जिसने मौके पर दम तोड़ दिया।

इजरायल के तेल अवीव में भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले इजरायल के तेल अवीव में भी अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना को लेकर इजरायली पुलिस का कहना है कि तेल अवीव में हुई गोलीबारी में छह की मौत हो गई है और सात लोग से ज्यादा घायल हुए है। इजरायली पुलिस ने बताया था कि कई बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का फुटेज भी सामने आया था जिसमें बंदूकधारियों को एक लाइट रेलवे स्टेशन पर उतरते और गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: