एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार क कहर: ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, चपेट में आने से 8 गायों की हुई मौत

Date:

रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। चपेट में आने से 8 गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौ-सेवक मौके पर पहुंच और ट्रेलर चालक विकास सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए। जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवां थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर आ रही थी।

इसी दौरान सांकरा से सिमगा सिक्स लेन पर मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। मौके पर ही आठ गायों की मौत हो गई। इधर घटना को लेकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौ सेवकों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रेलर चालक बिहार का रहने वाला है। जो बिलासपुर से ट्रेलर को लेकर रायपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार तेज थी। जिसके चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे मवेशी हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....