एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश: पहिये में फंसा सरिया, चालक ने समय पर देखकर रोक दी ट्रेन

Date:

पूर्णिया। चालक की सतर्कता और सूझबूझ ने पूर्णिया में ट्रेन पलटाने के षडयंत्र को विफल कर दिया गया। पूर्णिया-कटिहार रेलखंड पर रानीपतरा रेलवे स्टेशन से आगे असमाजिक तत्वों ने पटरी पर 10 एमएम के दो सरिया रख दिए थे। यह सरिया कटिहार से जोगबनी जा रही डीएमयू ट्रेन के चक्के में फंस गया। अचानक चालक की नजर सरिया पर पड़ गई। स्टेशन के पास ट्रेन की गति भी धीमी थी। इस कारण ट्रेन को तुरंत रोक लिया गया। फिर रेल कर्मियों को इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों सरिया को पहिया से बाहर निकाला।

Hero Image

इस तरह, बड़ा रेल हादसा टल गया। कटिहार रेल मंडल के सीनियर कमांडेंट कमल सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related