शिर्डी साईं मंदिर में मिले 3 करोड़ को पुराने नोट, मंदिर प्रशासन की उड़ी नींद

Date:

देश में नोटबंदी लागू होने के बाद से ऐसा अनुमान था कि देश में जितने भी 500 और एक हजार के पुराने नोट थे, वे बैंक में जमा हो गए हैं। लेकिन असलियत कुछ और ही है। शिर्डी के साईबाबा मंदिर (Saibaba Temple Shirdi) में अब भी पुराने नोटों का दान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर की तिजोरी से करीब 3 करोड़ पांच लाख के पुराने नोट मिले हैं। इससे मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

शिर्डी साईं संस्थान (Shirdi Sai Institute) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री बनायत ने कहा कि हमने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को एक पत्र भेजा था। उन्होंने रिजर्व बैंक को इस संबंध में फैसला लेने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ हम रिजर्व बैंक के संपर्क में भी हैं और जल्द ही समाधान की उम्मीद करते हैं।

संस्था ने जमा करा दिए थे सारे नोट

बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी (demonetisation) की घोषणा की थी। उसके बाद 31 दिसंबर 2016 तक पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने का समय दिया गया था। इस दौरान साईं संस्थान ने हर दिन दान पेटियां खोलीं, रुपयों की गिनती की और तुरंत पुराने नोट बैंक में जमा करा दिए।

चैरिटी कमिश्नर की देखरेख में होता है काम

नियम के मुताबिक मंदिरों की दान पेटी को चैरिटी कमिश्नर की मौजूदगी में खोला जाता है, गिनती की जाती है। पुराने नोट मिलने पर एक अलग रिकॉर्ड बनाया जाता है। इसके बाद चैरिटी कमिश्नर के प्रतिनिधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं। इसके बाद पैसों को तिजोरी में रखा जाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...