Odisha Bus Accident: जगन्नाथ पुरी जा रही बस बिजली के खंभे से टकराई, करंट से 20 लोग हुए जख्मी

Date:

Odisha Bus Accident: राउरकेला। सुंदरगढ़ से पुरी जा रही राज्य सरकार की जगन्नाथ एक्सप्रेस बस बणई के महुलपादा थाना क्षेत्र में 33 केवी बिजली के खंभे से टकरा गई। बस के पलटने के बाद बस में करंट दौड़ गया। बस के पलटने और करंट लगने से 20 से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई है। जख्मी यात्रियों को पहले बणई अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत दो को राउरकेला रेफर किया गया है। सामान्य रुप से जख्मी यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दी गई है।

राज्य सरकार परिवहन निगम की जगन्नाथ एक्सप्रेस बस रात को सुंदरगढ़ से यात्रियों को लेकर पुरी जा रही थी। इसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे। रात करीब साढ़े 12 बजे राज्य राजपथ-10 पर महुलपदा थाना क्षेत्र के मुचुरनाली गांव के पास बस अचानक 33 केवी बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।

एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल

इसमें 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। करंट लगने से एक महिला झुलस गई। उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी लोगाें को इलाज के लिए बणई अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

महिला की हालत नाजुक होने के कारण उसे राउरकेला रेफर किया गया। चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर रही है और इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related